Published : Jul 13, 2026 10:17 pm IST, Updated : Jul 13, 2026 10:17 pm IST
1/4Image Source : Magnific
वास्तु के अनुसार फ्रिज के ऊपर चाबियां, दवाइयां आदि रखा शुभ नहीं होता। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनको फ्रिज के ऊपर रखने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और आर्थिक उन्नति भी आपको प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
फ्रिज के ऊपर आप एक छोटा तांबे का कलश आप रख सकते हैं या फिर कोई अन्य तांबे का छोटा बर्तन भी आप रख सकते हैं। तांबे के बर्तन में पानी भी आपको रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और साथ ही आर्थिक लाभ भी आप प्राप्त कर सकते हैं।
3/4Image Source : Magnific
आप फ्रिज के ऊपर बैंबू प्लांट यानि बांस का छोटा सा पौधा भी आप रख सकते हैं। ऐसा करने से राहु से जुड़े दोष भी दूर हो सकते हैं और बुध ग्रह भी मजबूत होता है। साथ ही वास्तु से जुड़े दोष से भी आप मुक्ति हो सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
आप फ्रिज के ऊपर एक पीतल या फिर कांच का कछुआ भी रख सकते हैं। फ्रिज के ऊपर कछुआ रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। इसके साथ ही वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक उन्नति के रास्ते आपके लिए खुल सकते हैं।