Published : Jul 19, 2026 11:18 pm IST, Updated : Jul 19, 2026 11:18 pm IST
1/4Image Source : Pexels
वास्तु के अनुसार आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों को सुलाने के लिए घर में कौन सी दिशा का कमरा सबसे सही होता है। साथ ही हम आपको जानकारी देंगे कि किस दिशा की ओर बच्चे का सिर करके आपको सुलाना चाहिए जिससे उनको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल मिलें और उनकी एकाग्रता बढ़े।
2/4Image Source : Pexels
बच्चों को सुलाने के लिए आपको घर के उत्तर या पूर्व दिशा वाले कमरे का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में बच्चों को सुलाने से बच्चों में शिक्षा के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है और उनको शिक्षा क्षेत्र में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
3/4Image Source : Pexels
सोते समय बच्चे का सिर अगर पूर्व दिशा की ओर हो तो वास्तु में इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में सिर करके सोने से बच्चे की एकाग्रता तो बढ़ती ही है साथ ही उसकी रचनात्मकता में भी वृद्धि होती है।
4/4Image Source : Pexels
बच्चे का सिर दक्षिण दिशा की ओर करके सुलाने से भी उसे अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसा करने से बच्चे का तनाव कम होता है और पढ़ाई में उसका मन लगता है। हालांकि गलती से भी बच्चे का सिर उत्तर दिशा की ओर सोते समय नहीं होना चाहिए, वास्तु में इस दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना गया है।