Published : Apr 02, 2026 08:48 pm IST, Updated : Apr 02, 2026 08:48 pm IST
1/5Image Source : Freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने पर्स में कुछ चीजें रखते हैं तो आपको जीवन में आर्थिक लाभ प्राप्त होता है और साथ ही भाग्य भी आपका सहयोग करता है। इन चीजों को पर्स में रखने से माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद आप प्राप्त करते हैं, आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
अक्षत (अटूट चावल)- अक्षत यानि ऐसे चावल जो टूटे हुए न हों को पर्स में रखना बेहद शुभ माना जाता है। चावलों को पर्स में रखने से सुख-समृद्धि और धन लाभ की आपको जीवन में प्राप्ति होती है।
3/5Image Source : Freepik
चांदी का सिक्का- चांदी को चंद्रमा और शुक्र से जुड़ी धातु माना जाता है और ये दोनों ही ग्रह धन-धान्य आपको देते हैं। ऐसे में चांदी का सिक्का पर्स में रखने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होता है और जीवन में संपन्नता आती है।
4/5Image Source : Freepik
गोमती चक्र- गोमती चक्र को पर्स में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और धन से जुड़ी समस्याओं का भी अंत होता है।
5/5Image Source : Freepik
कौड़ी- माता लक्ष्मी से जोड़कर कौड़ियों को देखा जाता है। ऐसे में अगर आप पर्स में कौड़ियां रखते हैं तो आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिलता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी आप पर आशीर्वाद बरसाती हैं।