Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 3 शुभ चिह्न, नकारात्मकता रहेगी दूर और परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 3 शुभ चिह्न, नकारात्मकता रहेगी दूर और परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर बने कुछ चिह्न आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Jun 04, 2026 02:18 pm IST, Updated : Jun 04, 2026 02:18 pm IST
1/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसलिए मुख्य द्वार साफ-सुथरा तो आपको रखना ही चाहिए साथ ही इसपर कुछ निशान अंकित करके आप जीवन में सुख समृद्धि भी पा सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन संकेतों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
घर के मुख्य द्वार पर आपको स्वस्तिक का चिह्न बनाना चाहिए। इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जिन घर के दरवाजों पर यह चिह्न होता है वहां से नकारात्मकता कोषों दूर रहती है। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में सुख-समृद्धि भी मिलती है।
3/4Image Source : Magnific
मुख्य द्वार पर कलश का चिह्न बनाना भी बेहद शुभ होता है। कलश को ब्रह्मांडीय ऊर्जा और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है इसलिए कलश का चिह्न मुख्य द्वार पर बनाने से आपके जीवन में समृद्धि आती है और उन्नति आप जीवन में प्राप्त करते हैं।
4/4Image Source : Magnific
घर के मुख्य द्वार पर ॐ का चिह्न भी आप अंकित कर सकते हैं। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच सौहार्द बना रहता है, आप आध्यात्मिक रूप से जागृत होते हैं और साथ ही करियर-कारोबार के क्षेत्र में भी शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है।