Vastu Tips: घर की इस दिशा में बना दें ये चिन्ह, घर में मां लक्ष्मी करने लगेंगी वास
Vastu Tips: घर की इस दिशा में बना दें ये चिन्ह, घर में मां लक्ष्मी करने लगेंगी वास
घर का मुख्य द्वार वास्तु के हिसाब से बेहद अहम होता है। ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ अगर कुमकुम या हल्दी या फिर रंगोली से स्वास्तिक बनाते हैं तो आपको काफी अधिक फायदा होगा।
Published : Aug 03, 2025 11:43 am IST, Updated : Aug 03, 2025 11:43 am IST
1/5Image Source : Freepik
घर में वास्तु को लेकर एक अलग ही महत्व है। वास्तु के मुताबिक अगर आपका घर बना हो तो आपके घर में खुशहाली आएगी और अगर वास्तु की स्थिति खराब हो तो जातक के जीवन में परेशानी ही परेशानी खड़ी रहती है। आदमी का सुख-चैन, धन-समृद्धि सब छिन जाते हैं। अगर घर की वास्तु आपकी खराब चल रही है तो आपको घर की दिशा में एक खास चिन्ह बना लेना चाहिए, इससे आपको आर्थिक फायदा पहुंचेगा। इस चिन्ह का नाम है 'स्वास्तिक'
2/5Image Source : Freepik
स्वास्तिक शब्द का अर्थ है सु यानी शुभ और अस्ति यानी होना, शुभ होना। यह 4 दिशाओं और 4 तत्वों (अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी) का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक को ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में इसे बनाने से सारी निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। वहीं, अगर स्वास्तिक को सही तरीके और दिशा में बनाया जाए तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
3/5Image Source : Freepik
उत्तर दिशा में बनाए नीले रंग से स्वास्तिक- वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को अवसरों और करियर की दिशा माना जाता है, जो कुबेर और जल तत्व से संबंधित है। घर की उत्तर दिशा की दीवार पर नीला स्वास्तिक बनाएं। इससे जातक के जीवन में नौकरी और व्यवसाय में प्रगति आता है।
4/5Image Source : Freepik
दक्षिण-पूर्व में लाल स्वास्तिक- अगर आपको धन और आर्थिक स्थिरता चाहिए तो दक्षिण-पूर्व दिशा में स्वास्तिक बनाएं। यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। घर की रसोई या तिजोर में इस दिशा में लाल रंग स्वास्तिक जरूर बनाएं।
5/5Image Source : Freepik
पश्चिम दिशा में सफेद स्वास्तिक- पश्चिम दिशा रिश्ता, सामाजिक सम्मान से जुड़ी मानी जाती है। इस दिशा में सफेद रंग का स्वास्तिक लाभ पहुंचाता है। घर के लिविंग रूम में सफेद रंग से स्वास्तिक बनाना पारिवारिक कलह कम करता है।