चुंबक की तरह धन को आकर्षित करती हैं दक्षिण दिशा में रखी ये 5 चीजें, आपके घर में हैं क्या?
चुंबक की तरह धन को आकर्षित करती हैं दक्षिण दिशा में रखी ये 5 चीजें, आपके घर में हैं क्या?
अक्सर लोग उत्तर या पूर्व दिशा को धन के आगमन के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की दक्षिण दिशा भी धन को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती है। वास्तु अनुसार, अगर इस दिशा में कुछ खास चीजें रख दी जाएं तो में सुख-समृद्धि और बेहिसाब धन का आगमन हो सकता है। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।
Published : Apr 15, 2026 11:16 am IST, Updated : Apr 15, 2026 11:18 am IST
1/6Image Source : freepik
अक्सर लोग उत्तर या पूर्व दिशा को धन के आगमन के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की दक्षिण दिशा भी धन को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती है। वास्तु अनुसार, अगर इस दिशा में कुछ खास चीजें रख दी जाएं तो घर में सुख-समृद्धि और बेहिसाब धन का आगमन हो सकता है। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।
2/6Image Source : freepik
फीनिक्स पक्षी की तस्वीर: वास्तु में फीनिक्स पक्षी को सफलता, प्रसिद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं इसकी तस्वीर दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
3/6Image Source : freepik
जेड प्लांट: जेड प्लांट पौधे को हॉल या ड्राइंग रूम की दक्षिण दिशा में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ये पौधा धन को आकर्षित करने का काम करता है।
4/6Image Source : freepik
दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर: दक्षिण दिशा की दीवार पर सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ये तस्वीर करियर में रफ्तार लाती है, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है।
5/6Image Source : canva
सोने के गहने: घर की दक्षिण दिशा में सोने के गहने रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में बरकत बनी रहती है और कभी धन-समृद्धि की कमी नहीं होती।
6/6Image Source : canva
झाड़ू: वास्तु के अनुसार झाड़ू को भी घर की दक्षिण दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाती है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)