Water Sign Astrology: चुंबकीय पर्सनालिटी के होते हैं जल तत्व की राशियों के लोग, गजब की होती है इंट्यूशन पावर
Water Sign Astrology: चुंबकीय पर्सनालिटी के होते हैं जल तत्व की राशियों के लोग, गजब की होती है इंट्यूशन पावर
राशिचक्र में 12 राशियों को अलग-अलग तत्वों में बांटा गया है - अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल। आज हम आपको जल तत्व से जुड़ी राशियों के बारे में बताएंगे। ज्योतिष अनुसार जल तत्व की राशियों के लोग शर्मीले, भावुक, प्यार करने वाले और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं।
Published : Apr 09, 2026 01:59 pm IST, Updated : Apr 09, 2026 01:59 pm IST
1/6Image Source : canva
Water Sign Astrology: राशिचक्र में 12 राशियों को अलग-अलग तत्वों में बांटा गया है - अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल। आज हम आपको जल तत्व से जुड़ी राशियों के बारे में बताएंगे। ज्योतिष अनुसार जल तत्व की राशियों के लोग शर्मीले, भावुक, प्यार करने वाले और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं, जिस कारण से इनका दिल बार-बार टूटने की संभावना रहती है। चलिए जानते हैं जल तत्व के अंतर्गत कौन-कौन सी राशियां आती हैं और कैसा होता है इनका स्वभाव।
2/6Image Source : canva
जल तत्व की राशियां कर्क, वृश्चिक और मीन है। इन राशियों के लोगों में गजब का आकर्षण देखने को मिलता है। जिस कारण से हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है। ये लोग अपने सरल स्वभाव से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं।
3/6Image Source : canva
ये लोग काफी इमोशनल स्वभाव के होते हैं। दूसरों का दुख इनसे देखा नहीं जाता और ये तुरंत मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन कई बार दूसरे इनकी इस अच्छाई का खूब फायदा भी उठा लेते हैं।
4/6Image Source : canva
जल तत्व की राशियों के लोग जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, यही कारण है कि ये अपने जीवन को खुद उलझा लेते हैं। इन्हें अपनी इस आदत पर कंट्रोल करना चाहिए।
5/6Image Source : canva
इन राशियों के लोग दूसरों की बातों में काफी जल्दी आ जाते हैं, जिनका इन्हें नुकसान भी होता है। दूसरों से प्रभावित होकर ये अपने विचार भी काफी जल्दी-जल्दी बदलते हैं।
6/6Image Source : canva
जल तत्व की राशियों की इंट्यूशन पावर काफी अच्छी होती है। ये लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।