IPL 2026 से पहले KKR इन 5 प्लेयर्स को कह सकती है गुडबाय, लिस्ट में 23.75 करोड़ वाला प्लेयर भी शामिल
IPL 2026 से पहले KKR इन 5 प्लेयर्स को कह सकती है गुडबाय, लिस्ट में 23.75 करोड़ वाला प्लेयर भी शामिल
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 मैचों में से केवल पांच जीत के साथ आईपीएल 2025 सीजन का अंत आठवें पायदान पर किया। उन्होंने इस दौरान सात मैच गंवाए और उनके दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए।
Published : Jun 01, 2025 01:46 pm IST, Updated : Jun 01, 2025 01:46 pm IST
1/6Image Source : Getty
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 2024 में जब केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था उसके बाद इस सीजन उनकी टीम से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो उस भरोसे पर खरा नहीं उतर पाए। एक भी मैच में टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन वाला खेल नहीं दिखाया। केकेआर ने लीग स्टेज में इस सीजन 14 मैच खेले है जिसमें से उन्हें सिर्फ 5 में जीत मिली। वह पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रहे। ऐसे में अब अगले सीजन में कोलकाता की टीम हर हाल में दमदार वापसी करना चाहेगी। इस बीच हम आपको उन पांच प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें KKR IPL 2026 से पहले रिलीज कर सकती है।
2/6Image Source : Getty
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है वेंकटेश अय्यर का। अय्यर को मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। लेकिन वह टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें इस सीजन 11 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उनके बल्ले से सिर्फ 142 रन निकले। उन्हें आखिरी के कुछ मैचों के लिए टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
3/6Image Source : Getty
बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। डी कॉक को इस सीजन 8 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उनके बल्ले से 21.71 के औसत से सिर्फ 152 रन निकले। उनके इस हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि केकेआर फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर देगी।
4/6Image Source : Getty
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का नाम भी इस लिस्ट में है। उनको इस सीजन सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला। उन्हें बाकी के मैच में क्यों नहीं मौका मिला इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। नॉर्खिया ने दो मैचों में 7 ओवर गेंदबाजी की जहां उन्होंने 83 रन खर्च करते हुए सिर्फ 1 विकेट लिए। नॉर्खिया को भी IPL 2026 से पहले रिलीज किया जा सकता है।
5/6Image Source : Getty
एक और नाम जो लिस्ट में है वो हैं अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का। गुरबाज ने इस सीजन कुल 5 मैच खेले जहां उनके बल्ले से सिर्फ 74 रन निकले। केकेआर के पास स्क्वॉड में और भी कई ओपनर्स मौजूद हैं ऐसे में उन्हें भी आगामी सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने उनको 2 करोड़ में खरीदा था।
6/6Image Source : Getty
केकेआर ने मेगा ऑक्शन में मिचेल स्टार्क की जगह स्पेंसर जॉनसन को खरीदा था। बाएं हाथ के इस गेंदबाज से सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया। उन्हें 4 मैचों में खेलने का मौका मिला जहां वो सिर्फ 1 विकेट ले पाए। ऐसे में उनको भी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।