अभिषेक शर्मा बनाम शुभमन गिल, 17 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम शुभमन गिल, 17 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही खिलाड़ी आगामी एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि 17 T20I मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े कैसे थे।
Published : Aug 21, 2025 02:34 pm IST, Updated : Aug 21, 2025 02:34 pm IST
1/6Image Source : Getty
टी-20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टूर्नामेंट के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये दोनों बल्लेबाज इस सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इस बीच आज हम इन दोनों प्लेयर्स की तुलना करेंगे। 17 टी-20 मैचों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के आंकड़े कैसे हैं।
2/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के साथ की थी। वह अब तक कुल 17 टी-20 मैच भारत के लिए खेल चुके हैं। शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ 2023 में किया था। वह अब तक भारत के लिए 21 टी-20 मैच खेल पाए हैं।
3/6Image Source : Getty
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अब तक 17 मैचों की 16 पारियों में 33.43 के औसत से 535 रन बनाए हैं। गिल की बात करें तो उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 27.12 के औसत से 434 रन बनाए थे। रन बनाने का मामले में अभिषेक गिल से काफी आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
17 टी20 इंटरनेशनल मैचों के दौरान अभिषेक शर्मा ने 193.84 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 135 रन है। वहीं, 17 T20I मैचों के बाद शुभमन गिल ने 140.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 126 रन है। स्ट्राइक रेट के मामले में अभिषेक गिल से काफी आगे हैं।
5/6Image Source : Getty
शतक और अर्धशतक लगाने की बात करें तो 17 T20I मैचों के बाद अभिषेक शर्मा ने दो शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं अगर बात करें शुभमन गिल की तो वह 17 T20I मैचों के बाद एक सिर्फ एक शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
6/6Image Source : Getty
चौकों-छक्कों की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 17 T20 मैचों के बाद 46 चौके और 41 छक्के लगाए थे। वहीं गिल की बात करे तो उन्होंने इतने ही मैचों के बाद 43 चौके और 19 छक्के लगाए थे। सिक्स लगाने के मामले में भी अभिषेक गिल से आगे हैं।