वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। टॉप-5 एशियाई गेंदबाजों में 4 भारतीय बॉलर हैं। आइए जानते हैं WTC में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों के बारे में...
Published : Aug 26, 2026 01:07 pm IST, Updated : Aug 26, 2026 01:07 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। टॉप-5 एशियाई गेंदबाजों में 4 भारतीय बॉलर हैं। आइए जानते हैं WTC में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों में 5वें पायदान पर बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम हैं। उन्होंने WTC के 29 टेस्ट मैचों की 50 पारियों में 119 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।
3/6Image Source : AFP
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाज हैं। मोहम्मद सिराज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 47 टेस्ट मैचों की 88 पारियों में 143 विकेट चटकाए हैं।
4/6Image Source : AFP
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 टेस्ट मैच खेलते हुए 162 विकेट अब तक चटकाए हैं। उन्होंने 93 पारियों में यह कमाल किया है। इस दौरान वह 6 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
5/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने WTC में 42 टेस्ट मैचों की 79 पारियों में 185 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें 13 फाइव विकेट हॉल भी शामिल हैं।
6/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाजों में टॉप पर रविचंद्रन अश्विन का जलवा है। रिटायरमेंट ले चुके अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 41 टेस्ट मैचों की 78 पारियों में 195 विकेट चटकाए। इसमें 11 बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा भी दर्ज है।