Published : Oct 17, 2023 12:26 am IST, Updated : Oct 17, 2023 12:26 am IST
1/6Image Source : getty
वनडे वर्ल्ड कप 2023 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
2/6Image Source : getty
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी डेवोन कॉन्वे ने खेली है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रनों की पारी खेली थी। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
3/6Image Source : getty
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में डेविड मलान दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 130.84 के स्ट्राइक रेट से 140 रनों की पारी खेली है।
4/6Image Source : getty
रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में 131 रनों की पारी खेली थी। उनकी वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल हुई थी।
5/6Image Source : getty
मोहम्मद रिजवान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 131 रन बनाए थे। रिजवान शानदार लय में हैं और मौजूदा वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं।
6/6Image Source : getty
रचिन रवींद्र ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी। उनका वनडे वर्ल्ड कप में ये पहला ही मैच था। रचिन बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं।