टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 7 नाम शामिल
टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 7 नाम शामिल
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। आज हम अपनी रिपोर्ट में बात करेंगे। उन बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें सिर्फ 7 नाम शामिल हैं।
Published : Jul 28, 2025 09:11 pm IST, Updated : Jul 28, 2025 09:11 pm IST
1/8Image Source : getty
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। आज हम अपनी रिपोर्ट में बात करेंगे। उन बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें सिर्फ 7 नाम शामिल हैं।
2/8Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन और वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 18426 रन दर्ज हैं।
3/8Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 13378 रन और वनडे में क्रिकेट में 13704 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने कुल 30 शतक जड़े हैं।
4/8Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 13289 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पर 45 शतक दर्ज हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने कुल 11579 रन बनाए हैं।
5/8Image Source : getty
राहुल द्रविड़ ने नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 13288 रन दर्ज हैं और टेस्ट में उन्होंने कुल 36 शतक लगाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 10889 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक शामिल रहे हैं।
6/8Image Source : getty
श्रीलंका के कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 12400 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पर 38 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 14234 रन बनाए हैं।
7/8Image Source : getty
वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 11953 रन बनाए हैं और 34 शतक जड़े हैं। वनडे में लारा ने 10405 रन बनाए हैं।
8/8Image Source : getty
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 11814 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 34 शतक लगाए हैं। उन्होने वनडे क्रिकेट में 12650 रन बनाए हैं।