Published : Nov 23, 2024 11:46 pm IST, Updated : Nov 24, 2024 07:18 am IST
1/6Image Source : getty/pti
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 दिसंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होगा। लेकिन इससे पहले ही आइए जानते हैं, किन बल्लेबाजों ने आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। खास बात ये है कि पहले नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं है।
2/6Image Source : twitter
डेविड वॉर्नर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 66 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। जिसमें चार शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।
3/6Image Source : pti
विराट कोहली ने आईपीएल में कुल 63 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। जिसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
4/6Image Source : twitter
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में शिखर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 53 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। जिसमें 2 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।
5/6Image Source : getty
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने कुल 45 बार फिफ्ट प्लस स्कोर बनाया है। जिसमें दो शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं।
6/6Image Source : rcb website
एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के इतिहास में कुल 43 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है, जिसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। डिविलियर्स मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगाने के लिए जाने जाते थे।