दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट कोहली, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज
दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट कोहली, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 91 गेंदों में कुल 93 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला है। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए हैं।
Published : Jan 11, 2026 09:02 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 09:02 pm IST
1/6Image Source : ap
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 91 गेंदों में कुल 93 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला है। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए हैं।
2/6Image Source : ap
सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के 664 मैचों में कुल 34357 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने अभी तक 557 मैचों में कुल 28068 रन बना लिए हैं।
4/6Image Source : ap
कुमार संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 594 मैचों में कुल 28016 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 63 शतक और 153 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 560 इंटरनेशनल मैचों में कुल 27483 रन बनाए हैं, जिसमें 71 शतक और 146 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका के महेला जयवर्धने इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के 652 मैचों में कुल 25957 रन बनाए हैं, जिसमें 54 शतक और 136 अर्धशतक शामिल रहे हैं।