लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 121 रनों की पारी खेली है। उनका लक्ष्य का पीछा करते हुए ये 17वां शतक है। वह टारगेट चेज करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं, वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है।
Published : Oct 26, 2025 03:06 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 03:06 pm IST
1/6Image Source : ap
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 121 रनों की पारी खेली है। उनका लक्ष्य का पीछा करते हुए ये 17वां शतक है। वह टारगेट चेज करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं, वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है।
2/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 पारियों में कुल 8720 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 17 शतक और 52 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 161 पारियों में कुल 8133 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 28 शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 153 पारियों में कुल 6312 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 17 शतक और 38 अर्धशतक निकले हैं।
5/6Image Source : getty
सनथ जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 210 पारियों में कुल 5742 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 10 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : twitter
जैक कैलिस ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 158 पारियों में कुल 5575 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं।