T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 धाकड़ बल्लेबाज, दूसरे पर पहुंचे पोलार्ड
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 धाकड़ बल्लेबाज, दूसरे पर पहुंचे पोलार्ड
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में कायरन पोलार्ड ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं और उन्होंने बारबाडोस रायल्स के खिलाफ 19 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Aug 30, 2025 02:30 pm IST, Updated : Aug 30, 2025 02:30 pm IST
1/6Image Source : getty
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में कायरन पोलार्ड ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं और उन्होंने बारबाडोस रायल्स के खिलाफ 19 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 14562 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : getty
कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 712 मैचों में कुल 14000 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के एलेक्स टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 507 मैचों में कुल 13931 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और 88 अर्धशतक निकले हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट के 424 मैचों में कुल 13595 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 113 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर हैं।
6/6Image Source : getty
शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट के 557 मैचों में कुल 13571 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 83 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 95 रन रहा है।