T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर पहुंचे बाबर आजम
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर पहुंचे बाबर आजम
पाकिस्तान के बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 18 गेंदों में 11 रन बनाए। इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए।
Published : Nov 01, 2025 02:56 pm IST, Updated : Nov 01, 2025 02:56 pm IST
1/6Image Source : ap
पाकिस्तान के बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 18 गेंदों में 11 रन बनाए। इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए।
2/6Image Source : ap
पाकिस्तान के बाबर आजम ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 130 मैचों में कुल 4234 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक और 36 अर्धशतक निकले हैं। पिछले कुछ समय से वह टी20 क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पा रहे हैं।
3/6Image Source : ap
भारत के रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 159 मैचों में कुल 4231 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
4/6Image Source : ap
भारत के विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 125 मैचों में कुल 4188 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक निकले हैं।
5/6Image Source : pti
इंग्लैंड के जोस बटलर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 144 मैचो में कुल 3869 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे हैं। उनकी कप्तानी में ही इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था।
6/6Image Source : ap
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने T20I के 153 मैचों में कुल 3710 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।