Published : Nov 26, 2024 03:02 pm IST, Updated : Nov 26, 2024 03:02 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों से जीता। भारत की जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। जिसके कारण टीम इंडिया को एक आसान जीत दर्ज करने में मदद मिली। विराट कोहली ने इसी के साथ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक लिस्ट में पछाड़ दिया है। यह लिस्ट भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की है। ऐसे में आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते है।
2/6Image Source : Getty
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में 20 शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए जीते हुए मैचों में 15 शतक जड़े हैं। राहुल द्रविड़ भारत के सबसे महान टेस्ट क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 13288 रन दर्ज हैं।
4/6Image Source : Getty
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए 119 टेस्ट मैच खेला है। जहां उन्होंने 9145 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट के जीते हुए मैचों में 14 शतक दर्ज हैं।
5/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के स्टार टेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के लिए कई मैच जिताऊं पारियां खेली है। उन्होंने भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में कुल 13 शतक जड़े हैं। वह भारत इस खास लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। विराट के शतक से पहले वह तीसरे नंबर पर थे।
6/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी लिस्ट का हिस्सा है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कुल 12 शतक जड़े हैं और इन सभी शतकों के बाद टीम इंडिया को जीत मिली है।