ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप पर भारतीय का कब्जा
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप पर भारतीय का कब्जा
ODI क्रिकेट में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए हैं। इनमें सचिन और विराट जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज भी शुमार हैं। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Jun 23, 2026 01:29 pm IST, Updated : Jun 23, 2026 01:30 pm IST
1/5Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए हैं। इनमें सचिन और विराट जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज भी शुमार हैं। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। किंग कोहली ने ODI क्रिकेट में 311 मैचों की 299 पारियों में 1376 चौके जड़े हैं। उनके बल्ले से 168 भी आ चुके हैं।
3/5Image Source : AFP
इस खास लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का नाम भी शामिल है। कुमार संगकारा ने ODI क्रिकेट में 1385 चौके जड़े हैं। उन्होंने 404 ODI मैचों की 380 पारियों में यह कारनामा किया है।
4/5Image Source : AFP
सनथ जयसूर्या का नाम भी इस खास लिस्ट में शुमार हैं। जयसूर्या ODI क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 445 ODI मैचों की 433 पारियों में 1500 चौके जड़ने का कारनामा किया।
5/5Image Source : AFP
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ODI में 2000 से ज्यादा चौके जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 ODI मैचों की 452 पारियों में 2016 चौके लगाए हैं।