टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में दो भारतीय
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में दो भारतीय
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां सुनील नरेन का नाम टॉप पर है। वहीं चौथे और पांचवें नंबर पर भारतीय गेंदबाज का नाम मौजूद है।
Published : Sep 01, 2025 01:58 pm IST, Updated : Sep 01, 2025 01:58 pm IST
1/5Image Source : PTI
टी-20 क्रिकेट में मेडन ओवर फेंकना काफी अहम माना जाता है। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां सुनील नरेन का नाम टॉप पर है। नरेन ने अब तक 560 मैचों में 31 मेडन ओवर फेंके हैं। विकेटों की बात करें तो नरेन के नाम टी-20 फॉर्मेट में 591 विकेट दर्ज हैं।
2/5Image Source : PTI
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 347 मैचों में 27 मेडन ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने 407 विकेट हासिल किए हैं। उनकी गिनती टी-20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है।
3/5Image Source : AP
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 459 मैचों में 27 मेडन ओवर फेंके हैं। इस फॉर्मेट में शाकिब के नाम 503 विकेट दर्ज हैं। शाकिब टी-20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से हैं। वह इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेल रहे हैं।
4/5Image Source : PTI
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जो अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 309 मैचों में 26 मेडन ओवर फेंके हैं। इस दौरान भुवी ने 327 विकेट हासिल किए हैं। वह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
5/5Image Source : PTI
दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। बुमराह ने अब तक 245 मैचों में 22 मेडन ओवर फेंके हैं और इस दौरान उन्होंने 313 विकेट हासिल किए हैं। उनकी गिनती मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है। वह अब एशिया कप 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे, इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।