वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की ओर से निकोल्स ने सबसे अधिक 55 रन बनाए वहीं वोक्स और प्लांकेट ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए
रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की तरफ से बैन स्टोक्स ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली जिसके दम पर मेजबान मैच को टाई कराने में कामयाब रही और मुकाबला सूपर ओवर तक पहुंचा।
सूपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की ओवर से बटलर और स्टोक्स ने एक ओवर में 15 रन जोड़े और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 16 रन का लक्ष्य रखा।
न्यूजीलैंड की और से बल्लेबाजी करने उतरे नीशम और गप्टिल ने एक ओवर में 15 ही रन बनाए और एक बार फिर मुकाबला ड्रॉ हुआ। अंत में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।
इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने 44 साल का सूखा खत्म कर पहली बार खिताब पर अपना कब्जा किया, वहीं दूसरी बार लगातार फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम अभी भी ट्रॉफी अपने नाम करने से वंचित रही।