Published : Jun 03, 2024 06:14 pm IST, Updated : Jun 03, 2024 06:14 pm IST
1/9Image Source : getty
वनडे में भारत के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, केदार जाधव का भी नाम
2/9Image Source : getty
वनडे क्रिकेट यानी ODI में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का काम विराट कोहली ने किया है। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 52 बॉल पर शतक ठोक दिया था। टॉप तो कोहली हैं ही, साथ ही टॉप 5 में उनका नाम एक और बार आता है।
3/9Image Source : getty
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की दम पर दुनियाभर में विख्यात वीरेंद्र सहवाग ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 60 बॉल पर ही शतक लगा दिया था। अपनी इस पारी में सहवाग ने 6 छक्के लगाए थे।
4/9Image Source : getty
विराट कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ केवल 61 बॉल पर सेंचुरी लगा ददी थी। ये भी उनकी कुछ खास पारियों में शुमार की जाती है। इस दौरान कोहली ने केवल एक छक्का लगाया था, लेकिन 18 चौके उनके बल्ले से निकले थे।
5/9Image Source : getty
केएल राहुल ने साल 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 62 बॉल पर शतक लगा दिया था। उनका ये शतक वनडे विश्व कप के दौरान आया था। ये किसी भारतीय बल्लेबाज का वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक भी है।
6/9Image Source : getty
भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 बॉल पर शतक लगाया था। उन्होंने 3 छक्के और 10 छक्के अपनी इस पारी में लगाए थे।
7/9Image Source : getty
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर सेंचुरी जड़ी थी। ये पारी भी वनडे विश्व कप के दौरान ही आई थी, इसलिए इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।
8/9Image Source : getty
युवराज सिंह ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 64 बॉल पर शतक लगाया था। युवराज ने अपनी इस पारी के दौरान 6 छक्के और 16 चौके लगाने में कामयाबी हासिल की थी।
9/9Image Source : getty
इसके बाद नाम आता है कि केदार जाधव का। उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 65 बॉल पर वनडे में शतक लगाया था। इस दौरान केदार जाधव ने 4 छक्के और 12 चौके लगाए थे।