भारत के लिए सबसे तेज 1000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट नंबर 1 पर
भारत के लिए सबसे तेज 1000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट नंबर 1 पर
भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पारी के आधार पर सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम है।
Published : Nov 09, 2025 11:34 am IST, Updated : Nov 09, 2025 11:34 am IST
1/5Image Source : AP
भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 1000 T20I रन पूरे किए। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारी में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं। भारत के लिए T20I में पारी के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने टी-20 इंटरनेशनल में 27 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।
2/5Image Source : AP
भारत के लिए सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम है। अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी-20 में यह उपलब्धि हासिल की और उन्होंने 28 पारियों में ये कारनामा किया। टी-20 फॉर्मेट में अभी तक अभिषेक के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
3/5Image Source : PTI
भारत के लिए T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में केएल राहुल का नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 29 पारियों में 1000 T20I रन पूरे किए थे। राहुल पिछले काफी समय से भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम से बाहर हैं। हालांकि इस फॉर्मेट में जब भी राहुल को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है वहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उन्हें टी-20 इंटरनेशनल में खेलने का मौका मिलता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
4/5Image Source : AP
टीम इंडिया के मौजूदा टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम चौथे नंबर पर है। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन 31 पारियों में पूरे किए थे। टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें टीम इंडिया का मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है। टी-20 में वह काफी तेज गति के साथ रन बनाते हैं और जब वह फॉर्म में होते हैं तो उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है।
5/5Image Source : AP
भारत के पूर्व T20I कप्तान रोहित शर्मा सबसे तेज 1000 T20I रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 40 पारियों में 1000 T20I रन पूरे किए थे। इस फॉर्मेट में भी रोहित शर्मा के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद T20I से संन्यास ले लिया था। टी-20 इंटरनेशनल में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है।