1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन किसने बनाए हैं? तीन दिग्गज बराबरी पर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन किसने बनाए हैं? तीन दिग्गज बराबरी पर

टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन का आंकड़ा छूना काफी अहम होता है। अब तक बहुत कम बल्लेबाज हैं, जो यहां तक पहुंचे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि वे कौन से टॉप 5 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये कमाल सबसे तेज किया है।

Written By: Pankaj Mishra
Published : Jul 25, 2025 02:33 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 02:33 pm IST
टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन का आंकड़ा छूना काफी अहम होता है। अब तक बहुत कम बल्लेबाज हैं, जो यहां तक पहुंचे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि वे कौन से टॉप 5 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये कमाल सबसे तेज किया है।
1/6 Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन का आंकड़ा छूना काफी अहम होता है। अब तक बहुत कम बल्लेबाज हैं, जो यहां तक पहुंचे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि वे कौन से टॉप 5 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये कमाल सबसे तेज किया है।
ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 195 पारियां खेलकर 10 हजार रन पूरे कर लिए थे। लारा जब साल 2004 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे थे, तभी उन्होंने इस मुकाम को छूने में कामयाबी हासिल की थी।
2/6 Image Source : getty
ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 195 पारियां खेलकर 10 हजार रन पूरे कर लिए थे। लारा जब साल 2004 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे थे, तभी उन्होंने इस मुकाम को छूने में कामयाबी हासिल की थी।
सचिन तेंदुलकर ने भी टेस्ट में 195 पारियां खेलकर ही दस हजार रन पूरे कर लिए थे। उन्होंने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए ये कमाल करने में सफलता हासिल की थी। लेकिन लारा ने चूंकि ये काम पहले किया, इसलिए उनका नाम पहले नंबर पर आता है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर है। हालांकि पारियां दोनों की बराबर हैं।
3/6 Image Source : getty

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार कुमार संगकारा ने भी 195 टेस्ट पारियां खेलकर ही 10 हजार रन बना लिए थे। लेकिन संगकारा ने ये मुकाम ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर के कई साल बाद 2012 में हासिल किया था, इसलिए वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नजर आएंगे।
4/6 Image Source : getty

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग इन टॉप के 3 बल्लेबाजों से जरा सा ही पीछे हैं। पोंटिंग ने 196 टेस्ट पारियां खेलकर दस हजार रन पूरे करने का काम किया है। पोंटिंग जब साल 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे, तब उन्होंने ये मुकाम हासिल करने में कायामबी हासिल की थी।
5/6 Image Source : getty

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव ​स्मिथ ने भी टेस्ट में अपने दस हजार रन पूरे कर लिए हैं। स्टीव स्मिथ ने साल 2025 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए ये सफलता प्राप्त की। स्टीव स्मिथ ने 205 टेस्ट पारियों में दस हजार का आंकड़ा पार किया था। वे अभी भी खेल रहे हैं।
6/6 Image Source : getty

Advertisement