100वें टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले धाकड़ गेंदबाज, मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ अनोखा कीर्तिमान
100वें टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले धाकड़ गेंदबाज, मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ अनोखा कीर्तिमान
टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है और अगर कोई गेंदबाज अपने 100वें टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल कर दे, तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। आइए जानते हैं 100वें टेस्ट मैच में 5 विकेट एक पारी में चटकाने वाले गेंदबाजों के बारें में...
Published : Jul 16, 2025 12:51 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 12:51 pm IST
1/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है और अगर कोई गेंदबाज अपने 100वें टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल कर दे, तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। आइए जानते हैं 100वें टेस्ट मैच में 5 विकेट एक पारी में चटकाने वाले गेंदबाजों के बारें में...
2/6Image Source : Getty
शेन वार्न ने सबसे पहले अपने 100वें टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। शेन वॉर्न ने मार्च 2002 में केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 161 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।
3/6Image Source : Getty
भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। दिसंबर 2005 में खेले गए इस टेस्ट मैच में कुंबले ने श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान 89 रन देकर 5 विकेट झटके थे। कुंबले 100वें टेस्ट में 5 विकेट एक पारी में चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।
4/6Image Source : Getty
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 100वें टेस्ट मैच में एक पारी में 5 विकेट झटकने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में मुरलीधरन ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 54 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
5/6Image Source : Getty
रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला में मार्च 2024 में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में भारतीय टीम और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ, जिसमें अश्विन ने दूसरी पारी में 77 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। तीन दिन में ही इस मैच का नतीजा आया था। टीम इंडिया ने पारी और 64 रनों से ये मुकाबला अपने नाम किया था।
6/6Image Source : Getty
मिचेल स्टार्क अपने 100वें टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के 5वें गेंदबाज और दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं। स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में जुलाई 2025 में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए 7.3 ओवर में महज 9 रन देकर 6 बल्लेबाजों का शिकार किया।