ICC ODI रैंकिंग में कौन है नंबर एक बल्लेबाज, ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी
ICC ODI रैंकिंग में कौन है नंबर एक बल्लेबाज, ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी
अभी वनडे मुकाबले ज्यादा नहीं हो रहे हैं। फिलहाल टीमें टेस्ट में व्यस्त हैं। ऐसे में आईसीसी ने भी काफी दिन से वनडे की रैंकिंग जारी नहीं है। आखिरी बार आईसीसी ने 12 जून को इसकी रैंकिंग जारी की थी। चलिए एक नजर डालते हैं कि तब से लेकर अब तक कौन सा बल्लेबाज टॉप पर है। साथ ही 5 बल्लेबाजों के बारे में आपको जानना चाहिए।
Published : Jul 01, 2025 03:40 pm IST, Updated : Jul 01, 2025 03:40 pm IST
1/6Image Source : ap
अभी वनडे मुकाबले ज्यादा नहीं हो रहे हैं। फिलहाल टीमें टेस्ट में व्यस्त हैं। ऐसे में आईसीसी ने भी काफी दिन से वनडे की रैंकिंग जारी नहीं है। आखिरी बार आईसीसी ने 12 जून को इसकी रैंकिंग जारी की थी। चलिए एक नजर डालते हैं कि तब से लेकर अब तक कौन सा बल्लेबाज टॉप पर है। साथ ही 5 बल्लेबाजों के बारे में आपको जानना चाहिए।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त शुभम गिल टॉप के बल्लेबाज है। यानी उनका पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा है। उनकी रेटिंग फिलहाल 784 की है। हालांकि वे अपनी ऑलटाइम हाई रेटिंग से काफी नीचे हैं। साल 2023 में उन्होंने 847 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी। फिलहाल उनकी नंबर एक की कुर्सी पर कोई खतरा भी नजर नहीं आता है।
3/6Image Source : getty
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की बात की जाए तो वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 766 की है। वे काफी दिन तक पहले नंबर पर काबिज रहे हैं, लेकिन शुभमन गिल ने उनकी बादशाहत खत्म कर दी है। साल 2022 में तो बाबर आजम 898 की रेटिंग तक हासिल कर चुके हैं।
4/6Image Source : ap
भारत के रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर तीन पर हैं। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अब रोहित शर्मा केवल एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं और वो वनडे ही है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग अभी 756 की है। साल 2019 में वे 882 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन वे दोबारा फिर कभी वहां तक नहीं पहुंच पाए।
5/6Image Source : ap
विराट कोहली भी अब उन प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया है और केवल वनडे ही खेलेंगे। अभी की बात की जाए तो वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। उनकी रेटिंग 736 की भी रही है, यहां तक वे साल 2018 में पहुंचे थे।
6/6Image Source : getty
डेरिल मिचेल की बात की जाए तो वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर आते हैं। उनकी रेटिंग 720 की है। साल 2023 में ही वे 751 तक की रेटिंग तक पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद उन्हें नीचे आना पड़ा है। टॉप 5 में भारत और पाकिस्तान के बाद जगह बनाने वाले वे अकेले खिलाड़ी हैं। यही उनके लिए एक उपलब्धि है।