ICC Rankings: ODI की आईसीसी रैंकिंग में कौन है टॉपर, कहां है रोहित शर्मा और विराट कोहली
ICC Rankings: ODI की आईसीसी रैंकिंग में कौन है टॉपर, कहां है रोहित शर्मा और विराट कोहली
आईसीसी की ओर से मार्च की वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें कुछ बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त ज्यादा वनडे मैच नहीं हो रहे हैं। इस बीच आपको एक नजर इस बार पर जरूर डालनी चाहिए कि इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉपर कौन हैं। चलिए टॉप 5 वनडे बल्लेबाजों को देखते हैं।
Published : Mar 30, 2026 01:55 pm IST, Updated : Mar 30, 2026 01:55 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की ओर से मार्च की वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें कुछ बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त ज्यादा वनडे मैच नहीं हो रहे हैं। इस बीच आपको एक नजर इस बार पर जरूर डालनी चाहिए कि इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉपर कौन हैं। चलिए टॉप 5 वनडे बल्लेबाजों को देखते हैं। टॉप 5 में भारत के तीन बल्लेबाज हैं, इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के नाम शुमार हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस वक्त न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 840 की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब सीरीज खेली जा रही थी, तब मिचेल ने कमाल का खेल दिखाया था। ये मिचेल की ऑलटाइम हाई रैंकिंग और रेटिंग है। यानी वे पहली बार यहां तक पहुंचे हैं।
3/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उनकी रेटिंग अभी 791 की चल रही है। वे पहले नंबर तक पहुंच गए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें नीचे आना पड़ा है। हालांकि साल 2018 में तो कोहली ने 908 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी। इसके बाद से लेकर अब तक वे वहां तक नहीं पहुंच पाए। अभी भी वे उस रेटिंग से काफी पीछे चल रहे हैं।
4/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर तीन पर हैं। उनकी रेटिंग 756 की है। जादरान इसी रेटिंग के साथ रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी तक जा पहुंचे थे, लेकिन वहां वे ज्यादा दिन रुक नहीं पाए और नीचे आ गए। इब्राहिम जादरान की भी ये ऑलटाइम हाई रेटिंग है।
5/6Image Source : ap
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर हैं। रोहित की रेटिंग 748 की है। रोहित भी पहले नंबर तक पहुंचे, थोड़े दिन वहां रुके और फिर नीचे आ गए। रोहित ने साल 2019 में 879 की रेटिंग तक जाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद उन्हें नीचे आना पड़ा।
6/6Image Source : pti
शुभमन गिल जो कि भारत की वनडे टीम के कप्तान भी हैं, वे अभी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 4 पर चल रहे हैं। गिल की रेटिंग 716 की है। गिल ने साल 2023 में अच्छा खेल दिखाया था और वे 841 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन फिर नीचे आ गए।