आईसीसी रैंकिंग में कौन है नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
आईसीसी रैंकिंग में कौन है नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग पिछले काफी वक्त से अपडेट नहीं की गई है। इसके पीछे की वजह ये है कि टेस्ट मैच इस वक्त हो ही नहीं रहे हैं। आईसीसी ने आखिरी बार 4 जनवरी को रैंकिंग अपडेट की थी। चलिए आपको बताते हैं कि तब कौन से पांच बल्लेबाज टॉप 5 में अपनी जगह पक्की किए हुए थे।
Published : Mar 23, 2026 05:11 pm IST, Updated : Mar 23, 2026 05:11 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग पिछले काफी वक्त से अपडेट नहीं की गई है। इसके पीछे की वजह ये है कि टेस्ट मैच इस वक्त हो ही नहीं रहे हैं। आईसीसी ने आखिरी बार 4 जनवरी को रैंकिंग अपडेट की थी। चलिए आपको बताते हैं कि तब कौन से पांच बल्लेबाज टॉप 5 में अपनी जगह पक्की किए हुए थे।
2/6Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 880 की चल रही है। हालांकि साल 2024 में तो वे 932 तक की रेटिंग तक पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद नीचे चले गए। इसके बाद भी वे पहले नंबर की कुर्सी पर जमे हुए हैं। फिलहाल उन्हें चुनौती भी कोई नहीं दे रहा है।
3/6Image Source : ap
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 857 की चल रही है। वे भी साल 2024 में 900 के करीब की रेटिंग तक पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद नीचे आ गए। टॉप 2 पर इंग्लैंड के ही दो बल्लेबाजों के नाम हैं। जो उनके लिए बड़ी बात है।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड इस लिस्ट में नंबर तीन पर आते हैं। आखिरी बार जब रैंकिंग अपडेट की गई थी, तब हेड की रेटिंग 853 की थी। तब उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ था। हालांकि उसके बाद ने उनकी टीम और खुद उन्होंने कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।
5/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ की रेटिंग 831 की है। उन्हें भी पिछली बार एक स्थान का फायदा हुआ था, इसलिए वे नंबर चार पर पहुंचने में कामयाब हो पाए थे।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और पूर्व कप्तान केन विलियमयन इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते हैं। पिछली बार उन्हें दो स्थानों का नुकसान हुआ था। तब उनकी रेटिंग 822 की थी। वे काफी वक्त से टेस्ट से दूर हैं, इसके बाद भी टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।