ICC Rankings: पाकिस्तान की मिट्टी पलीद, टी20 रैंकिंग में कौन है टॉपर
ICC Rankings: पाकिस्तान की मिट्टी पलीद, टी20 रैंकिंग में कौन है टॉपर
आईसीसी रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। वैसे तो इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैच कम ही हो रहे हैं, लेकिन फिर भी आईसीसी ने 1 मई को नई रैंकिंग जारी कर दी है। वैसे इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। कुछ टीमों की रेटिंग बदली है, लेकिन रैंकिंग पहले की ही जैसी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत में कोई सुधार नहीं है।
Published : May 01, 2026 02:27 pm IST, Updated : May 01, 2026 02:27 pm IST
1/7Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। वैसे तो इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैच कम ही हो रहे हैं, लेकिन फिर भी आईसीसी ने 1 मई को नई रैंकिंग जारी कर दी है। वैसे इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। कुछ टीमों की रेटिंग बदली है, लेकिन रैंकिंग पहले की ही जैसी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत में कोई सुधार नहीं है। टीम टॉप 5 से भी बाहर चल रही है।
2/7Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस वक्त भारत पहले नंबर पर काबिज है। टीम इंडिया की रेटिंग अभी 273 की चल रही है, जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। भारतीय टीम अभी जल्द कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी, लेकिन फिर भी इस बात की संभावना नहीं है कि उसे पहले नंबर की कुर्सी से कोई उतार पाएगा। यानी भारतीय टीम का जलवा बरकरार रहेगा।
3/7Image Source : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बात की जाए तो वे दूसरे नंबर पर है। हाल ही में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में टीम ने अच्छा खेल दिखाया था और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उसे भारत से हारकर बाहर होना पड़ा था। टीम की रेटिंग अभी 259 की चल रही है। जो भारत से काफी कम है। हालांकि टीम दूसरे नंबर पर कितने दिन रह पाएगी, ये कहना मुश्किल है।
4/7Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग 258 की है। यानी इंग्लैंड से केवल एक ही रेटिंग कम है, जो कभी भी खत्म हो जाएगा। इसीलिए हमने कहा कि इंग्लैंड की टीम कब तक दूसरे नंबर पर रह पाएगी, ये कहा नहीं जा सकता। ये बात और है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप 2026 काफी खराब गया था, टीम अगले राउंड तक भी नहीं पहुंची थी, इसके बाद भी वो टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए है।
5/7Image Source : pti
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम यहां चौथे पायदान पर है। न्यूजीलैंड की रेटिंग 248 की है। टीम का खेल कुछ खास नहीं रहा है। अभी टीम बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। हालांकि ये जो टीम खेल रही है, वो बी टीम है, लेकिन रैंकिंग का इससे कोई लेना देना नहीं होता। देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ जो आखिरी मैच होना है, उसमें टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
6/7Image Source : getty
साउथ अफ्रीका टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग अभी 245 की चल रही है। टीम का पिछले दिनों प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। टीम जीत और हार रही है। उसके भी आगे जाने के कोई चांस नजर नहीं आते हैं।
7/7Image Source : getty
अब बात पाकिस्तान की करते हैं, जो टॉप 5 से बाहर है, टीम छठे स्थान पर है। पाकिस्तान की रेटिंग आईसीसी टी20 रैंकिंग में 238 की है। जो खराब मानी जाएगी। खास बात ये है कि हाल फिलहाल टीम लगातार टेस्ट खेलेगी और उसके टी20 मैच में उतरने का कोई प्लान नहीं है। हो सकता है कि नंबर सात पर काबिज वेस्टइंडीज उसे नीचे उतार दे। वेस्टइंडीज की रेटिंग अभी 235 की है, यानी इसमें ज्यादा अंतर नहीं है।