आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल ने मारी छलांग
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल ने मारी छलांग
भारत और इंग्लैंड के बीच लंबी टेस्ट सीरीज खेली गई। इसके बाद अब आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसमें भारत के लिहाज से जो बदलाव सबसे अहम है, वो है कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तीन स्थानों की छलांग मारी है और इससे वे फिर से टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
Published : Aug 07, 2025 04:05 pm IST, Updated : Aug 07, 2025 04:05 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच लंबी टेस्ट सीरीज खेली गई। इसके बाद अब आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसमें भारत के लिहाज से जो बदलाव सबसे अहम है, वो है कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तीन स्थानों की छलांग मारी है और इससे वे फिर से टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग अभी 908 की चल रही है। हालांकि उनके पास मौका था कि वे अपनी आलटाइम हाई रेटिंग की बराबरी करें, लेकिन वे इससे चूक गए। साल 2024 में उनकी रेटिंग 932 तक जा पहुंची थी। फिलहाल रूट इससे नीचे हैं, लेकिन पहले नंबर पर तो उनकी जगह अब पक्की हो चुकी है।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने नीचे जाने के बाद अब फिर से दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। उन्हें इस बार की रेटिंग में एक स्थान का फायदा मिला है। उनकी रेटिंग फिलहाल 868 की है। भारत के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट में हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी की थी, हालांकि वे अपनी टीम जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन अब फिर से तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उन्हें इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग 858 की है। केन विलियमसन ने साल 2021 में तेा 919 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी। हालांकि वे अभी टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। अभी न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज खेली जा रही है, इसमें भी केन नहीं खेल रहे हैं। यानी उनकी रेटिंग यहां से कम होगी, बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। वे इससे पहले भी वहीं थे और इस बार भी वहीं हैं। उनकी रेटिंग अभी 816 की चल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल कोई टेस्ट नहीं खेल रही है, इसलिए उनकी रेटिंग ज्यादा बढ़ेगी, ऐसा होते हुए नजर नहीं आता। लकिन उनकी नंबर चार की कुर्सी को फिलहाल कोई खतरा भी दिखाई नहीं देता है।
6/6Image Source : getty
भारत के यशस्वी जायसवाल को इस बार की रेटिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने तीन स्थानों की छलांग मारी है। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 792 हो गई है। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार शतक लगाया था, इसका फायदा उन्हें इस बार की रैंकिंग में भी मिलते हुए दिखाई दे रहा है।