ICC Test Rankings में ये खिलाड़ी अभी शिखर पर, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
ICC Test Rankings में ये खिलाड़ी अभी शिखर पर, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी की ओर से टेस्ट की नई रैंकिंग जारी की गई है। हालांकि आईसीसी ने 23 जुलाई तक के आंकड़े ही इसमें लिए हैं। जहां एक ओर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं, वहीं टॉप 5 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। ये एक चिंता का विषय जरूर है।
Published : Aug 01, 2025 01:03 pm IST, Updated : Aug 01, 2025 01:03 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की ओर से टेस्ट की नई रैंकिंग जारी की गई है। हालांकि आईसीसी ने 23 जुलाई तक के आंकड़े ही इसमें लिए हैं। जहां एक ओर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं, वहीं टॉप 5 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। ये एक चिंता का विषय जरूर है।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 904 की है। वे लंबे अर्से तक टॉप पर रहे, हालांकि बीच में वे दूसरे स्थान पर चले गए थे, लेकिन अब फिर से उन्होंने नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। साल 2024 में तो जो रूट की रेटिंग 932 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब वो उसे नीचे हैं।
3/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियमसन इस वक्त टेस्ट क्रिकेट के दूर हैं, लेकिन इसके बाद भी वे दूसरे नंबर पर हैं। केन विलियमसन की रेटिंग अभी 867 की है। साल 2021 में तो उन्होंने 919 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी। विलियमसन ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में खेला था, उसके बाद से वे इससे दूर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि केन टेस्ट में वापसी कब तक करते हैं।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ियों में शुमार हैरी ब्रूक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर हैं। वे बीच में एक सप्ताह के लिए पहले नंबर पर गए थे, लेकिन अब वहां से नीचे खिसक गए हैं। हैरी ब्रूक की इस वक्त रेटिंग 834 की है। साल 2024 में उनकी रेटिंग 898 तक पहुंच चुकी थी। लेकिन अब वे इससे काफी नीचे हैं। हैरी ब्रूक अभी भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। इसमें देखना होगा कि वे कितने और रन बनाते हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग फिलवक्त 816 की है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब स्मिथ की रेटिंग 900 के भी पार थी। साल 2018 में स्टीव स्मिथ की रेटिंग 947 थी, तब से वे काफी नीचे आ चुके हैं। अब देखना होगा कि वे आने वाले वक्त में कहां तक की रेटिंग हासिल कर पाते हैं।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर पांच पर हैं। उनकी रेटिंग 790 की है। उन्हीं की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि उसके बाद से वे टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने कई साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है।