1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की टॉप 5 टीमें, भारत और पाकिस्तान में कितना है अंतर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की टॉप 5 टीमें, भारत और पाकिस्तान में कितना है अंतर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हल्का सा बदलाव हुआ है। भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने इसे अपडेट किया है। इस बीच भारतीय टीम को थोड़ा सा फायदा मिला है। भारत ने दो मैचों की सीरीज का पहला मैच तो जीत लिया था, लेकिन दूसरे में ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा था।

Written By: Pankaj Mishra
Published : Aug 31, 2026 06:36 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 06:36 pm IST
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हल्का सा बदलाव हुआ है। भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने इसे अपडेट किया है। इस बीच भारतीय टीम को थोड़ा सा फायदा मिला है। भारत ने दो मैचों की सीरीज का पहला मैच तो जीत लिया था, लेकिन दूसरे में ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा था। चलिए देखते हैं कि इस वक्त टॉप पर कौन सी टीम है। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच कितना अंतर है, ये भी जान लीजिए।
1/7 Image Source : ap

ऑस्ट्रेलिया इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की नंबर वन टीम है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 126 की हो चुकी है। हाल ही में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेली थी। इसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अगले ही मैच में पलटवार करते हुए उसने बांग्लादेश को धूल चटा दी थी।
2/7 Image Source : getty

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। मौजूदा वक्त में यही टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी विजेता है। उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस खिताब को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इस वक्त टीम की रेटिंग 119 की चल रही है।
3/7 Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। मौजूदा वक्त में यही टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी विजेता है। उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस खिताब को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इस वक्त टीम की रेटिंग 119 की चल रही है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की बात करें तो वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त तीसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग 106 की है। नवंबर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज होगी, जो दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है।
4/7 Image Source : ap

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर पर है और उसकी रेटिंग 105 की है। कुछ दिन पहले ही टीम की रेटिंग 104 की थी, जो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद एक अंक बढ़ गई है।
5/7 Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर पर है और उसकी रेटिंग 105 की है। कुछ दिन पहले ही टीम की रेटिंग 104 की थी, जो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद एक अंक बढ़ गई है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग 99 की है। इस वक्त पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसके पहले दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
6/7 Image Source : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग 99 की है। इस वक्त पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसके पहले दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
पाकिस्तान की बात करें तो उसकी हालत बहुत खराब है। पाकिस्तानी टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त आठवें नंबर पर है। उसकी रेटिंग महज 75 की है। इस वक्त टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हार चुकी है।
7/7 Image Source : getty

Advertisement