IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबला, इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें
IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबला, इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें
भारत और पाकिस्तान की दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई हैं, जिनमें से हर एक अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदलने की काबिलियत रखता है। कोलंबो में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में निगाहें इस बात पर टिकी रहेंगी कि कौन सा खिलाड़ी दबाव के इस बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाता है।
Published : Feb 15, 2026 12:04 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 12:19 pm IST
1/6Image Source : AFP
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पलड़ा भारी रहा है। 8 में से सात मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत फेवरेट माना जा रहा है, खासकर 2025 एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराने के बाद टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा है। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मैच में किन पांच खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी।
2/6Image Source : AFP
युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। मौजूदा दौर के सबसे तेज तर्रार बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अभिषेक पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाकर मैच का रुख बदल सकते हैं। उनकी आक्रामक शुरुआत भारत को मजबूत आधार दे सकती है।
3/6Image Source : AFP
तिलक वर्मा ने 2025 एशिया कप में लगातार रन बनाकर खुद को साबित किया था। फाइनल में नाबाद 69 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को खिताब दिलाया। तिलक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक बार फिर अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। वह किसी भी परिस्थिति में तेज और सूझबूझभरी बल्लेबाजी करने का माद्दा रखते हैं।
4/6Image Source : AFP
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 2026 में टीम इंडिया में वापसी के बाद शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने महज 6 मैचों में 296 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 222.55 रहा है। इस साल उनके बल्ले से 29 चौके और 23 छक्के अब तक आ चुके हैं। ओपनिंग में ईशान विपक्षी गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाने की काबिलियत रखते हैं।
5/6Image Source : AFP
IND vs PAK मैच से पहले जिस गेंदबाज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं उस्मान तारिक। क्रिकेट के कई जानकारों ने भारत को इस गेंदबाज को संभलकर खेलने की सलाह दी है। पाकिस्तान के उभरते गेंदबाज उस्मान तारिक भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। इस दौरान सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी होंगी, क्योंकि वह अपनी गेंदबाजी और एक्शन के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका अनोखा साइडआर्म एक्शन और गेंद डालने से पहले का ठहराव बल्लेबाजों को चकमा दे सकता है। भारतीय टीम ने नेट्स में उनकी गेंदबाजी एक्शन की खास तैयारी भी की है।
6/6Image Source : AFP
पाकिस्तान की उम्मीदें एक बार फिर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर टिकी होंगी। 2021 T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर इकलौती जीत के हीरो अफरीदी ही थे, जिन्होंने शुरुआती ओवरों में भारतीय ओपनरों को आउट कर मैच का रुख पलट दिया था। उनकी शुरुआती विकेट लेने की क्षमता भारत के लिए चुनौती साबित हो सकती है।