IND vs WI: करुण नायर से लेकर ऋषभ पंत, टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में इन 6 प्लेयर्स को नहीं मिली जगह
IND vs WI: करुण नायर से लेकर ऋषभ पंत, टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में इन 6 प्लेयर्स को नहीं मिली जगह
IND vs WI: भारतीय टीम को 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जो इंग्लैंड के दौरे पर स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन इस सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं।
Published : Sep 25, 2025 01:58 pm IST, Updated : Sep 25, 2025 01:58 pm IST
1/7Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम को शुभमन गिल की कप्तानी में 2 अक्टूबर से घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के दौरे पर खेली थी, जिसके बाद अब टीम इंडिया सफेद जर्सी में दिखाई देगी। वहीं टेस्ट टीम में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं, इसमें 6 खिलाड़ी ऐसे हैं तो इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
2/7Image Source : AP
इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में काफी लंबे समय के बाद वापसी करने वाले करुण नायर का बल्ले से बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसके बाद उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे थे, जिसमें अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। नायर ने इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 8 पारियों में बल्लेबाजी की और सिर्फ 25.62 के औसत से उन्होंने 205 रन बनाए थे।
3/7Image Source : PTI
अभिमन्यू ईश्वरन जो पिछले काफी समय से टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा तो रहते हैं, लेकिन उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ईश्वरन को जगह नहीं मिली है, जिसको लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसके पीछे का कारण बताया कि जब आप विदेशी दौरे पर जाते हैं तो टीम में अतिरिक्त प्लेयर्स को शामिल करते हैं। वहीं हम अभी घर पर खेल रहें जिसमें हम एक अतिरिक्त स्पिन ऑलराउंडर को शामिल करना चाहते थे। हमें सिर्फ 15 प्लेयर्स को ही चुनना है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग में कुछ खराब नहीं किया है, ऐसे में हमें अभी स्क्वाड में तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज की जरूरत नहीं है।
4/7Image Source : AP
शार्दुल ठाकुर दूसरा ऐसा नाम है जिनको इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में बतौर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को घर पर सीरीज खेलनी है, जिसमें स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, ऐसे में शार्दुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुने जाने के पीछे ये एक कारण हो सकता है।
5/7Image Source : AP
आकाश दीप का इंग्लैंड के दौरे पर गेंद से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन वह वहां पर फिटनेस की समस्या से भी जूझते हुए नजर आए थे, जिसके बाद आकाश अब जहां पूरी तरह फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि आकाश दीप एक अक्टूबर से शुरू होने वाले ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं।
6/7Image Source : PTI
इंग्लैंड के लिए जब भारतीय टेस्ट स्क्वाड का ऐलान हुआ था तो उसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह को जगह मिली थी, लेकिन ओवल टेस्ट से ठीक पहले उनका हाथ चोटिल हो गया था। वहीं अर्शदीप अभी जहां एशिया कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं तो वहीं उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
7/7Image Source : AP
ऋषभ पंत जिनको इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी, वह चौथे टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय अपने पैर को चोटिल कर बैठे। ऐसे में पंत को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने वेस्टइंडीज के लिए स्क्वाड का ऐलान करते समय अपडेट दिया कि वह इस टेस्ट सीरीज के लिए अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।