भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने मेजबानों पर 62 रन की बढ़त बना ली है।
दूसरे दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने भारतीय बल्लेबाजों को 11 ही रन जोड़ने दिए और 244 रन पर टीम इंडिया को समेट दिया।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे बर्न और वेड को जसप्रीत बुमराह ने पहले ही सेशन में पवेलियन का रास्ता दिखाकर भारत को दो सफलताएं दिलाई।
इसके बाद अश्विन ने दूसरे सेशन में स्मिथ, हेट और ग्रीन को आउट कर भारत को ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसने में मदद की।
इसके बाद अंतिम सेशन में उमेश यादव ने तीन और अश्विन ने एक विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई पारी को 191 रन पर समेट दिया। कप्तान टिम पेन ने इस दौरान 73 रन की नाबाद पारी खेली।
दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पृथ्वी शॉ के रूप में एकमात्र विकेट खोया। मयंक अग्रवाल और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर डटे हुए हैं, भारत का स्कोर 9/1 है।