भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन वनडे मैच की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज के हीरो रोहित शर्मा रहे।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 316 रन का लक्ष्य रखा था। विंडीज के लिए निकोलस पूरन (89) और किरोन पोलार्ड (74*) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
316 रन का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। रोहित ने 63 और राहुल ने 77 रन की शानदार पारी खेली।
मिडल ऑडर एक बार फिर फेल होने के बाद कप्तान कोहली दूसरे छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 85 रन की पारी खेली। कोहली टीम को जीत के करीब तो ले गए, लेकिन 47वें ओवर में किमो पोल ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
अंत में रवींद्र जडेजा ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर टीम को जित दिलाई। जडेजा ने 39 और ठाकुर ने 6 गेंदों पर 17 रन की धमाकेदार पारी खेली।