Published : Jul 02, 2024 04:04 pm IST, Updated : Jul 02, 2024 04:04 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल 5 के नाम 100 से अधिक
2/6Image Source : getty
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम जिम्बाब्वे के चामु चिभाभा ने बनाए हैं। उन्होंने साल 2010 से लेकर 2016 तक भारत के खिलाफ 7 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 172 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है।
3/6Image Source : getty
केएल राहुल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। राहुल ने साल 2016 से लेकर 2022 तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 मुकाबले खेलकर 120 रन बनाए हैं। उन्होंने भी एक अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
4/6Image Source : getty
भारत के ही सुरेश रैना तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2010 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैच खेले और इसमें 100 रन अपने नाम किए हैं। उनके नाम भी एक ही अर्धशतक है।
5/6Image Source : getty
जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुंबुरा ने ने साल 2010 से लेकर 2016 तक टीम इंडिया के खिलाफ 6 मैच खेलकर 100 रन अपने नाम किए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है
6/6Image Source : getty
जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा ने भारत के खिलाफ साल 2010 से लेकर 2016 तक 7 मैच खेले हैं और इस दौरान 100 रन बनाए हैं। हालांकि वे कोई भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। इन 5 बल्लेबाजों के अलावा किसी ने भी 100 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।