पाकिस्तान के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज, पहले नंबर पर कोहली
पाकिस्तान के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज, पहले नंबर पर कोहली
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे प्लेयर्स ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी किसने खेली है।
Published : Sep 14, 2025 12:33 am IST, Updated : Sep 14, 2025 02:22 am IST
1/6Image Source : getty
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे प्लेयर्स ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी किसने खेली है।
2/6Image Source : getty
भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल मैच में 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी। तब उनकी वजह से ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
3/6Image Source : getty
गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2007 में टी20 इंटरनेशनल मैच में 75 रनों की पारी खेली थी।
4/6Image Source : getty
युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में साल 2012 में 72 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने 36 गेंदों की पारी में चार चौके और 7 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : getty
रॉबिन उथप्पा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में साल 2007 में 39 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : getty
ऋषभ पंत ने टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में 31 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी और तब उन्होंने 6 चौके लगाए थे। दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 42 रनों की पारी खेल चुके हैं।