भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
भारत ने दुनिया को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे प्लेयर्स दिए हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना लोहा मनवाया है। आइए जानते हैं, भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I में चौके किसने लगाए हैं।
Published : Oct 17, 2025 03:18 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 03:18 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत ने दुनिया को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे प्लेयर्स दिए हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना लोहा मनवाया है। आइए जानते हैं, भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I में चौके किसने लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने T20I क्रिकेट के 159 मैचों में कुल 383 चौके लगाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 205 छक्के भी लगा चुके हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 125 मैचों में कुल 369 चौके लगाए हैं।
4/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 90 मैचों में कुल 243 चौके लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
शिखर धवन भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। धवन और केएल राहुल दोनों ही बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में कुल 191-191 चौके लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
सुरेश रैना ने भारत के लिए 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 145 चौके लगाए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं।