पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए टॉप-5 की लिस्ट
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए टॉप-5 की लिस्ट
भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत मानी जाती है। आइए जानते हैं, उन भारतीय प्लेयर्स के बारे में। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Dec 11, 2024 01:47 pm IST, Updated : Dec 11, 2024 01:47 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में क्रिकेट बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। जब भी दोनों देशों के बीच मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत मानी जाती है। आइए जानते हैं, उन भारतीय प्लेयर्स के बारे में। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
भारत की तरफ से वनडे में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 69 मैचों के बाद 2526 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।
3/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 58 वनडे मैचों में कुल 1899 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
मोहम्मद अजहरुद्दीन पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों में कुल 1657 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं।
5/6Image Source : getty
सौरव गांगुली पाकिस्तान के खिलाफ चौथे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 53 वनडे मैचों में कुल 1652 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक शामिल हैं।
6/6Image Source : getty
युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 38 वनडे मैचों में कुल 1360 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ दो बार जीरो पर भी आउट हुए हैं।