इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब वह 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलेंगे। इस सीरीज में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20000 रन पूरे कर सकते हैं।
Published : Nov 29, 2025 11:39 pm IST, Updated : Nov 29, 2025 11:39 pm IST
1/6Image Source : ap
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब वह 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलेंगे। इस सीरीज में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20000 रन पूरे कर सकते हैं।
2/6Image Source : ap
सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 664 इंटरनेशनल मैचों में कुल 34357 रन बनाए हैं, जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 553 इंटरनेशनल मैचों में कुल 27673 रन बनाए हैं, जिसमें 82 शतक और 144 अर्धतक शामिल रहे हैं।
4/6Image Source : pti
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 504 इंटरनेशनल मैचों में कुल 24064 रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक और 145 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
5/6Image Source : ap
रोहित शर्मा ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के 502 मैचों में कुल 19902 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 109 अर्धशतक शामिल रहे हैं। अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 98 रनों की जरूरत है।
6/6Image Source : pti
सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 421 इंटरनेशनल मैचों में कु 18433 रन बनाए हैं, जिसमें 38 शतक और 106 अर्धशतक लगाए हैं।