T20I क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा
T20I क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 12 T20I मैचों में कुल 593 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे हैं।
Published : Oct 13, 2025 02:45 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 02:45 pm IST
1/5Image Source : ap
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 12 T20I मैचों में कुल 593 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे हैं।
2/5Image Source : ap
तिलक वर्मा भारत की तरफ से साल 2025 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने जारी साल में अभी तक कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 346 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे हैं।
3/5Image Source : ap
संजू सैमसन ने साल 2025 में T20I क्रिकेट में कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 183 रन बनाए हैं। वह भारत की तरफ से साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
4/5Image Source : ap
हार्दिक पांड्या निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 11 मैचों में कुल 160 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 53 रन रहा है।
5/5Image Source : ap
शिवम दुबे ने साल 2025 में भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 8 मैचों में कुल 133 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा है।