Published : Feb 08, 2024 03:00 pm IST, Updated : Feb 08, 2024 03:00 pm IST
1/8Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में फैंस को बैजबॉल का गेम देखने को मिल रहा है। इसमें बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और जमकर चौके-छक्के लगाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/8Image Source : getty
इस लिस्ट में पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू सबसे आगे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के जड़े थे।
3/8Image Source : getty
मयंक अग्रवाल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।
4/8Image Source : getty
यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के दौरान पहली पारी में 7 छक्के जड़े थे।
5/8Image Source : getty
वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के जड़े थे।
6/8Image Source : getty
हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हरभजन सिंह ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के लगा दिए थे।
7/8Image Source : getty
हार्दिक पांड्या ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के जड़े थे।
8/8Image Source : getty
रोहित शर्मा ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी के दौरान 7 छक्के लगाए थे।