T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर
भारतीय सलामी बल्लेबाज T20 क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक 23 जुलाई से जिम्बाब्वे में एक्शन में नजर आएंगे। इस सीरीज में अभिषेक के पास T20 क्रिकेट में 10वां शतक जड़ने का शानदार मौका होगा। आइए जानते हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में..
Published : Jul 22, 2026 11:51 pm IST, Updated : Jul 22, 2026 11:51 pm IST
1/5Image Source : AFP
भारतीय सलामी बल्लेबाज T20 क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक 23 जुलाई से जिम्बाब्वे में एक्शन में नजर आएंगे। इस सीरीज में अभिषेक के पास T20 क्रिकेट में 10वां शतक जड़ने का शानदार मौका होगा। आइए जानते हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में..
2/5Image Source : AFP
शुभमन गिल और ईशान किशन भारत की ओर से सबसे ज्यादा T20 शतक ठोकने के मामले में संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने T20 क्रिकेट में 7-7 शतक जड़े हैं। ईशान ने 251 T20 मैचों में यह कारनामा किया है। वहीं, गिल ने 191 मैचों में यह कमाल किया।
3/5Image Source : AFP
केएल राहुल, संजू सैमसन और रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रुप से तीसरे पायदान पर हैं। केएल, संजू और रोहित तीनों के नाम 8-8 T20 शतक दर्ज हैं। इन तीनों में सबसे कम मैचों में यह कारनामा केएल राहुल ने किया है। इसके बाद संजू और फिर रोहित शर्मा का नंबर आता है।
4/5Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा T20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले भारतीय हैं। अभिषेक शर्मा ने 203 T20 मैचों की 199 पारियों में 5984 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक शामिल हैं। एक और शतक जड़ते ही वह दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
5/5Image Source : AFP
विराट कोहली T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 359 T20 मैचों की 346 पारियों में 13 शतक लगाने का बड़ा कारनामा किया है। किंग कोहली ओवरऑल सबसे ज्यादा T20 शतक जड़ने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (22) और बाबर आजम (13) हैं।