WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह और रवीचंद्रन अश्विन का बेतहरीन प्रदर्शन देखने को मिला है।
Published : Jul 05, 2025 02:00 pm IST, Updated : Jul 05, 2025 02:00 pm IST
1/6Image Source : Getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत की तरफ से अब तक कई गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें हम आपको ऐसे टॉप-5 टीम इंडिया के गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम है,16 जिन्होंने WTC के इतिहास में कुल 36 मुकाबले खेले हैं और उसमें 68 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 161 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। बुमराह ने इस दौरान 11 बार एक पारी में 5 विकेट लिए हैं।
3/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम WTC के इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। अश्विन ने WTC में कुल 41 मैच खेलते हुए 78 पारियों में गेंदबाजी की और उसमें वह 21.49 के औसत से 195 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान अश्विन ने 11 बार एक पारी में 5 विकेट भी हासिल किए हैं।
4/6Image Source : Getty
रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। जडेजा अब तक WTC के इतिहास में 41 मैचों में खेलते हुए 75 पारियों में गेंदबाजी कर चुके हैं। जडेजा ने 26.45 के औसत से 132 विकेट हासिल किए हैं। जडेजा ने WTC में अब तक कुल 6 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
5/6Image Source : Getty
अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्षर ने WTC में अब तक 14 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 27 पारियों में गेंदबाजी करने का मौका मिला है। अक्षर ने 19.34 के औसत से 96 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अक्षर 5 बार पारी में पांच विकेट हॉल भी लेने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने WTC में 38 टेस्ट मैच खेलते हुए 70 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें 30.71 के औसत से 108 विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने इस दौरान 4 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया है।