इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान, शुभमन गिल इस नंबर पर
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान, शुभमन गिल इस नंबर पर
भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। गिल का सबसे शानदार फॉर्म घर के बाहर इंग्लैंड में बल्ले से बतौर कप्तान देखने को मिला है।
Published : Jul 16, 2026 02:00 pm IST, Updated : Jul 16, 2026 02:00 pm IST
1/6Image Source : ANI
भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं कप्तानी संभालने के बाद से शुभमन गिल का अब तक पिछले एक साल में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन दिखा है। इसमें इंग्लैंड में उनका बिल्कुल ही अलग फॉर्म दिखा है। ऐसे में हम आपको इंग्लैंड में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
विराट कोहली जिनकी गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन फॉर्मेट के शानदार कप्तानों में की जाती है, उन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट के मिलाकर कुल 30 मैच खेले हैं जिसमें 39 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 55 के औसत से 1870 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। कोहली के बल्ले से इंग्लैंड में 2 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AFP
एमएस धोनी जो वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों की लिस्ट में शुमार किए जाते हैं उन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड में कुल 30 मैचों में खेलते हुए 34 पारियों में बल्लेबाजी की और 35.65 के औसत से 1034 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। धोनी के बल्ले से इंग्लैंड में 10 अर्धशतकीय पारियां बतौर कप्तान देखने को मिले हैं।
4/6Image Source : AFP
मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में पहली बार वनडे सीरीज जीती थी। अजहरुद्दीन ने बतौर कप्तान इंग्लैंड में कुल 19 मैच खेलते हुए 22 पारियों में बल्लेबाजी की है उसमें उनके बल्ले से 51.47 के औसत से 875 रन देखने को मिले। अजहरुद्दीन दो शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हुए हैं।
5/6Image Source : AP
शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है जिसमें उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है। गिल ने अब तक इंग्लैंड में बतौर कप्तान 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 834 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से 4 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली हैं।
6/6Image Source : AFP
सौरव गांगुली का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है जिनका बतौर कप्तान घर और बाहर दोनों जगह पर बल्ले से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। गांगुली ने इंग्लैंड में बतौर कप्तान 16 मैचों की 18 पारियों में खेलते हुए 39.5 के औसत से 711 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।