Published : Aug 21, 2024 12:18 am IST, Updated : Aug 21, 2024 12:18 am IST
1/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट का सीजन शुरू हो चुका है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से खेलेगी। इस सीरीज से पहले हम आपको एक ऐसे स्टेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप चौंक जाएंगे। ये स्टेट फील्डिंग से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं पिछले पांच सालों में यानी कि साल 2019 से किन खिलाड़ियों ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का ना शामिल है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच सालों में 16 कैच ड्रॉप किए हैं। इस लिस्ट में विराट का नाम टॉप पर काफी हैरान करने वाला है।
3/6Image Source : Getty
लिस्ट में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच सालों में 10 कैच ड्रॉप किए हैं। उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 77.80% की है।
4/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच सालों में 09 कैच ड्रॉप किए हैं। उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 77.50% की है।
5/6Image Source : Getty
हनुमा विहारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह चौथे स्थान पर हैं। हनुमा विहारी ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच सालों में 08 कैच ड्रॉप किए हैं। उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 27.30% की है।
6/6Image Source : Getty
भारत के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा भी लिस्ट का हिस्सा हैं और वह 5वें स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच सालों में 07 कैच ड्रॉप किए हैं। उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 75.80% की है।