भारत के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स, बराबरी पर रोहित और सूर्या
भारत के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स, बराबरी पर रोहित और सूर्या
T20I क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए किसने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।
Published : Sep 06, 2025 11:30 pm IST, Updated : Sep 06, 2025 11:30 pm IST
1/6Image Source : pti
T20I क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए किसने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।
2/6Image Source : pti
भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने जीता है। दोनों ही प्लेयर्स ने T20I क्रिकेट में कुल 16-16 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।
3/6Image Source : pti
रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई थी।
4/6Image Source : getty
युवराज सिंह और अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के लिए 7-7 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। युवराज संन्यास ले चुके हैं। वहीं अक्षर अभी भारतीय टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं।
5/6Image Source : ap
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। बुमराह की यॉर्कर गेंद का कोई भी सानी नहीं है और जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
6/6Image Source : pti
युजवेंद्र चहल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। चहल अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए फेमस हैं।