भारतीय महिला टीम की तरफ से साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
भारतीय महिला टीम की तरफ से साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
भारतीय महिला टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी लेकिन कुछ प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन से जरूर सभी को प्रभावित किया।
Published : Sep 21, 2025 02:24 pm IST, Updated : Sep 21, 2025 02:24 pm IST
1/6Image Source : PTI
भारतीय महिला टीम से सभी फैंस को 30 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है, जिसमें टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर देखी जा रही है। टीम इंडिया के लिए साल 2025 में अब तक कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें उनसे आगामी वर्ल्ड कप में उसी फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में हम आपको साल 2025 में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 300 रन देखने को मिले। वहीं मंधाना ने साल 2025 में अब तक कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ 66.28 के औसत से कुल 928 रन बनाए हैं। इस दौरान मंधाना के बल्ले से 4 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : PTI
टीम इंडिया की नई युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल का बल्ला भी साल 2025 में अब तक वनडे में जमकर बोलते हुए देखने को मिला है। प्रतिका ने 14 मैचों की 14 पारियों में इस साल बल्लेबाजी करते हुए 51.38 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 668 रन बनाए हैं। प्रतिका के बल्ले से इस साल एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। ऐसे में आगामी वर्ल्ड कप में प्रतिका का फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है।
4/6Image Source : PTI
जेमिमा रोड्रिग्स की गिनती टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में अनुभवी प्लेयर्स में की जाती है। जेमिमा ने साल 2025 में अब तक कुल 12 मैचों में खेला है, जिसमें उन्हें 11 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। जेमिमा ने इस दौरान 47.90 के औसत से कुल 479 रन बनाए हैं। जेमिमा इस साल 2 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रही हैं।
5/6Image Source : PTI
हरलीन देयोल ने भी पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्ले से काफी अहम भूमिका को अदा किया है। हरलीन ने साल 2025 में अब तक कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ 34.15 के औसत से कुल 444 रन बनाए हैं। हरलीन साल 2025 में अब तक 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रही हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का है।
6/6Image Source : PTI
दीप्ति शर्मा जिनकी गिनती महिला क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में मैच विनर ऑलराउंडर प्लेयर्स में की जाती है उनसे आगामी वनडे वर्ल्ड कप में काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद सभी को है। दीप्ति ने साल 2025 में अब तक 14 मैचों में खेलते हुए 10 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान वह 76.20 के औसत से 381 रन बनाए हैं, जिसमें वह तीन अर्धशतकीय पारियां खेलने में भी कामयाब हुई हैं।