Published : Oct 29, 2024 12:11 am IST, Updated : Oct 29, 2024 12:11 am IST
1/6Image Source : PTI
IPL में अपने पहले ट्रॉफी की तलाश कर रही आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 के लिए किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल के पिछले सीजन में प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई किया था। इस बार फैंस की निगाहें आरसीबी पर रहने वाली है। टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें वह रिटेन करना चाहेंगे, लेकिन आईपीएल के नियमों के आधार पर सभी खिलाड़ियों को चाह कर भी रिटेन नहीं कर पाएंगे। हम आपको उन चुनिंदा प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वो रिटेन कर सकते हैं। आइए उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सबसे पहले आईपीएल 2025 के लिए विराट कोहली को रिटेन करेगी। विराट साल 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं और वह इसी टीम के लिए साल 2025 में खेलेंगे यह तय माना जा रहा है। हालांकि वह कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं, इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल से भी रिटायर हो चुके हैं। मगर विराट कोहली आरसीबी के लिए एक ब्रांड की तरह हैं। विराट कोहली को वह 18 करोड़ में रिटेन कर सकते हैं।
3/6Image Source : PTI
टी20 क्रिकेट से सबसे बड़े प्लेयर में से एक ग्लेन मैक्सवेल भी रिटेन किए जा सकते हैं। मैक्सवेल को आरसीबी की टीम 14 करोड़ में रिटेन कर सकती है। हालांकि मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए कुछ खास कमाल नहीं किया है, लेकिन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी किसी भी सीजन टीम को अपने दमपर फाइनल तक पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आरसीबी की टीम उन्हें खोना नहीं चाहेगी।
4/6Image Source : PTI
लिस्ट में तीसरा नाम फॉफ डु प्लेसिस का हो सकता है। वह एक खतरनाक सलामी बल्लेबाज के साथ-साथ टीम के कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में टीम में काफी अच्छा भी प्रदर्शन किया है। फॉफ ने हाल ही में अपनी कप्तानी में CPL का खिताब जीता है। हालांकि फॉफ 40 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस अभी भी काफी अच्छी है और वह आने वाले तीन सालों तक काफी आराम से खेल सकते हैं। आरसीबी की टीम उन्हें 11 करोड़ में रिटेन कर सकती है।
5/6Image Source : PTI
मोहम्मद सिराज भी आरसीबी के रिटेंशन लिस्ट में हो सकते हैं। सिराज काफी लंबे समय से आरसीबी का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी गेंदबाजी में काफी ज्यादा सुधार किया है। विराट, मैक्सवेल और फाफ को रिटेन करने के बाद अगर वह सिराज को रिटेन करना चाहेंगे तो उन्हें सिराज को कम से कम 18 करोड़ देने होंगे। सिराज को आरसीबी ने पिछले सीजन 07 करोड़ रुपए दिए थे।
6/6Image Source : PTI
इसके अलावा आरसीबी की टीम इंग्लैंड के विल जैक्स को भी लिस्ट में शामिल करना चाहेगी। विल जैक्स ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने एक मैच में शतक भी जड़ा था। इसके अलावा वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। विल जैक्स को वह 14 करोड़ रुपए देकर रिटेन कर सकते हैं। जैक्स जैसे शानदार प्लेयर को वह खोना नहीं चाहेंगे। आरसीबी अगर इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उनके लगभग 75 करोड़ रुपए पर्स से खाली हो जाएंगे।